
बहुत से लोगो का यह सपना होता है की वह विदेश में जा कर पढ़ाई करें। How To Study In Abroad (विदेश जाकर पढाई कैसे करें) विदेश में पढाई करना छात्र के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय शाबित हो सकता है। विदेश में पढाई करने से बच्चो के लिए नए लोगो से मिलने के और दुनिया घूमने का अवशर मिलता है। तथा बहुत से लोगो का यह सपना होता है की वे विदेश किसी ख़ास कॉलेज से कोई ख़ास डिग्री को पूरा करें।
ऐसे बहुत सारे कॉलेज है जहाँ से हर साल कई भारतीय बच्चे पढ़ने जाते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की अगर कोई छात्र विदेश जाकर पढाई करना चाहता है तो वह कैसे अब्रॉड यानी विदेश में जाकर पढाई कर सकता है और उसकी पूरी प्रक्रिया क्या है। आइये हम आपको सबसे पहले बताते हैं की हम इस लेख में क्या बताएँगे।
- कोर्स का चुनाव करें।
- कॉलेज का चुनाव करें।
- देश का चुनाव कीजिये।
- फाइनेंसियल प्लानिंग कीजिये।
- अपनी योग्यता को जानिये।
- एडमिशन प्रोसेस को जानिये।
- उस देश की भाषा और इंग्लिश भाषा को अच्छा से सीखिए।
- वीसा और पासपोर्ट बनवाइए।
- एजुकेशन लोन की सहायता लीजिये।
- स्कालरशिप की मदद लीजिये।
- एजेंसी की सहायता लीजिये।
कोर्स का चुनाव करें।
सबसे पहले आप यह सुनुश्चित कर लें की विदेश जाकर आपको कौन सा कोर्स लेना है और उसमे पढाई कर के डिग्री प्राप्त करनी है। क्यूंकि सिर्फ विदेश जा कर पढाई करने का इरादा आपको करियर में मदद नहीं करेगा। इसलिए आप यह सुनुश्चित कर लीजिये की विदेश जाकर आप कौन सा कोर्स करना चाहते है और आप पढाई कर के क्या बनना चाहते हैं। बहुत से लोगो को स्पेशलिस्ट अंडर ग्रेजुएशन कोर्स होते हैं तो बहुत से लोगो को मास्टर, पोस्ट ग्रेजुएशन या फिर पीएचडी का कोर्स करना होता है। इसलिए सबसे पहले आपको क्या बनना है उस कोर्स के बारे में सुनुश्चित हो जाइये।
कॉलेज का चुनाव करें।
दुनिया में बहुत सारे ऐसे कॉलेज है जो बहुत ही प्रसिद्ध होते हैं और लोग अलग – अलग देश से उस कॉलेज में पढ़ने आते हैं। जैसे की ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, एमआईटी, स्टैंड फोर्ड यूनिवर्सिटी इत्यादि। ये कुछ ऐसे कॉलेज है जिसमे पढाई करना लाखो बच्चो का सपना होता है। ऐसे में आप भी अपने कोर्स के अनुसार कुछ बेस्ट कॉलेज का चुनाव कर ले और फिर इन सभी कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया को जान कर उसमे आवेदन कर दीजिये और फिर देखिये की आपका एडमिशन कौन से कॉलेज में होता है।
देश का चुनाव कीजिये।
कई बार छात्रों का सपना यह होता है की वे विदेश जाकर पढाई तो करें लेकिन उसका सपना यह भी होता है की वो किसी ख़ास देश में जाकर पढाई करें। जैसे की बहुत सारे छात्रों का यह सपना होता है की वे कनाडा जा कर पढ़े, किसी का सपना होता है की ऑस्ट्रलिया जा कर पढ़े, और बहुत सारे लोगो का यह सपना होता है की वे लंदन जाकर पढाई करें। ऐसे में आप अपने पसंदीदा देश का चुनाव भी कर सकते है।
How To Study In Abroad (विदेश जाकर पढाई कैसे करें)
फाइनेंसियल प्लानिंग कीजिये।
सिर्फ विदेश में पढ़ लेना, यह सोचना काफी नहीं है। बल्कि आपको यह भी सोचना होगा की विदेश जाकर पढाई करने में जितना खर्च आएगा वे खर्चे कैसे मैनेज किये जाएंगे। इसलिए यह बहुत ही जरुरी है की आप सबसे पहले अपने परिवार के साथ विदेश जाकर पढाई करने के लिए पूरी फाइनेंसियल प्लानिंग अच्छे से कर लीजिये।

अपनी योग्यता को जानिये।
कई सारे कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस बहुत ही कठिन होता है और उनमे दुनिया भर से बच्चे अप्लाई करते हैं। ऐसे में आप अपनी योग्यता को पहले समझ लीजिये की क्या आप जिस कॉलेज में आवेदन कर रहे है, उसमे आप पास कर सकते हैं या नहीं। अन्यथा अपना पैसा और वक़्त को बर्बाद मत कीजिये।
एडमिशन प्रोसेस को जानिये।
सभी कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस अलग – अलग होता है। कुछ कॉलेज में एंट्रेंस एग्जाम जैसे – IELTS, TOEFL, GRE, GMAT, SAT इत्यादि के द्वारा अलग – अलग कॉलेज में एडमिशन लिया जाता है। इसलिए आप जिस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं आप यूट्यूब पर उस कॉलेज के बारे में एडमिशन प्रोसेस को जान लीजिये।
उस देश की भाषा और इंग्लिश को अच्छे से सिख लीजिये।
अगर आप अमेरिका जैसे देशो में पढाई करने जा रहे हैं तो आपको इंग्लिश बहुत अच्छे से बोलना आना चाहिए। वहीँ अगर आप कोई ऐसे देश में एडमिशन ले रहे हैं जहाँ इंग्लिश का उतना ज्यादा महत्व नहीं है तो आपको उस देश की भाषा को बोलना आना चाहिए। जैसे अगर आप चाइना में पढ़ने चाहते हैं तो आपको चाइनीस आना चाहिए, वही अगर आपको जापान में पढ़ना चाहते हैं तो आपको जापानीज भी आना चाहिए।
वीसा और पासपोर्ट बनवाइए।
विदेश में जाकर पढाई करने के लिए आपको ये दो चीज़े – वीसा और पासपोर्ट जरूर से बनी होनी चाहिए। वीसा और पासपोर्ट बनाने के लिए आप यूट्यूब की सहायता ले सकते हैं। या फिर इसके बारे में अधिक जानकारी आप अलग – अलग देश के अनुसार यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
एजुकेशन लोन की सहायता लीजिये।
अगर आप विदेश जाने के लिए पढाई करना चाहते हैं और अगर आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं है तो आप एजुकेशन लोन की मदद लेकर भी विदेश में जा कर पढ़ाई कर सकते हैं। इसलिए ऐसे में आप बहुत तरीके से एजुकेशन लोन को प्राप्त कर सकते हैं और विदेश जाकर पढाई करने का सपना को पूरा कर सकते हैं।
स्कालरशिप की मदद लीजिये।
आप अगर पढाई में बहुत अच्छे है और आपका फाइनेंसियल बैकग्राउडं बहुत वीक यानि कमजोड़ है तो ऐसे में बहुत सारे तरीके से आप स्कालरशिप की मदद लेकर पढ़ाई कर सकते हैं। आप स्कालरशिप के बारे में अधिक जानकारी यूट्यूब पर प्राप्त कर सकते हैं।
एजेंसी की सहायता लीजिये।
बहुत सारे भारत में ऐसे एजेंसी है जो लोगो को विदेश जाने का सपना को पूरा करती है। दरशल ये एजेंसी आपको सभी बाते को बतलायेंगे और आपको वीसा, पासपोर्ट, लोन, स्कालरशिप इत्यादि सभी कार्य में मदद करेगी। इसके लिए ये अपना फी चार्ज करते हैं परन्तु आपके काम को बहुत ही आसान बना देती है। आप गूगल पर बहुत सारे abroad study agency की सहायता ले सकते हैं।